अभिमान एमल/ गीदम नाला, रामपुरम, सुकमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे जी के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी जी के नेतृत्व में प्रदेश के लोकप्रिय एवं सादगीपूर्ण नेतृत्व के प्रतीक माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर हितग्राही संपर्क अभियान एवं जन चौपाल के माध्यम से जिले में संचालित शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सुशासन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे जी, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी जी एवं नूपुर वैदिक जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी जी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मड़कम भीमा जी, जिला महामंत्री प्रवीण बारसे जी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम जी, मंडल अध्यक्ष करन कश्यप जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव जी, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सोढ़ी जी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मंडावी जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा फगनू राम नाग, मनोज मंडल जी, अर्जुन बघेल (उपसरपंच), अमित कुमार जी, रमेश गुर्रम जी, सोना वंजमी जी, सोमारू बघेल जी, महावीर बघेल जी, कोसा कवासी जी, प्रताप दास जी, नुप्पो प्रकाश जी, पोदिया सोढ़ी जी तथा ग्राम के सियान सज्जन, माताएं एवं बहनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
यह आयोजन न केवल जन्मदिन समारोह रहा, बल्कि जनकल्याण और जनसंपर्क का एक प्रभावी माध्यम भी साबित हुआ। 🎂🌺









