Home चर्चा में ओड़गी ब्लॉक मुख्यालय में 5 फीट का गड्ढा बना हादसे का कारण,...

ओड़गी ब्लॉक मुख्यालय में 5 फीट का गड्ढा बना हादसे का कारण, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत

0
0

प्रदीप द्विवेदी/ओड़गी। ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल द्वारा खोदा गया लगभग 5 फीट गहरा गड्ढा इन दिनों दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा दो सप्ताह से अधिक समय पहले खोदा गया था, लेकिन अब तक इसकी समुचित भराई या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

यह मार्ग स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं DAV स्कूल सहित कई प्रमुख संस्थानों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणों का आवागमन होता है। गड्ढे के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस ओर संज्ञान लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here