Home चर्चा में जिला जेल बलरामपुर-रामानुजगंज में पेट दर्द-दस्त की शिकायत के बाद विचाराधीन कैदी...

जिला जेल बलरामपुर-रामानुजगंज में पेट दर्द-दस्त की शिकायत के बाद विचाराधीन कैदी की मौत, जांच के आदेश

0
0

-हत्या मामले में बंद 42 वर्षीय कैदी की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में मौत, चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुष्टि

 युसूफ खान/बलरामपुर – रामानुजगंज –

बलरामपुर रामानुजगंज जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय विष्णु कुमरिया के रूप में हुई है, जो पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर पाट में 15 नवंबर 2023 को हुए हत्या केस में आरोपी था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम विष्णु कुमरिया ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इलाज के बाद उसे वापस जिला जेल लाया गया।

जेल लाने के बाद दोबारा बिगड़ी तबीयत

शनिवार सुबह लगभग 9:45 बजे उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने की सूचना जेल प्रशासन को मिली। उसे तत्काल दोबारा 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 10:30 बजे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 10:30 बजे मौत की पुष्टि

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 10:30 बजे मौत की पुष्टि की गई। जिला जेल के जेलर वाल्मीकि ध्रुव ने भी पुष्टि की है कि, कैदी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।
समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे, और न ही पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी हो सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here