Home चर्चा में विष्णु देव साय के जन्मदिन पर आरंग में मरीजों को फल वितरण

विष्णु देव साय के जन्मदिन पर आरंग में मरीजों को फल वितरण

24
0

आरंग संवाददाता – गेंदलाल साहू

आरंग (रायपुर ग्रामीण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण एवं भाजपा आरंग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवनाथ साहू (मंडल अध्यक्ष), मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर एवं राकेश सोनकर, तिलक साहू (जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राजेश साहू (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, आरंग नगर पालिका परिषद), गोविंद साहू (प्रदेश सत्कार प्रमुख, किसान मोर्चा), प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य खूबचंद साहू, अविनाश विक्की साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मनी साहू, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती संगीता साहू, आशा वैष्णव, दिनेश चंद्राकर, डॉ. तोषण साहू (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष), पूनम चंद साहू (मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), सुशील जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, महेंद्र ठाकुर, संतोष लोधी, पंकज शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेश साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय के संघर्ष, धैर्य और समर्पण को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका पंच से पार्लियामेंट तक का सफर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

तिलक साहू ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सरल स्वभाव और नेतृत्व क्षमता की सराहना की तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here