आरंग संवाददाता – गेंदलाल साहू
कोसरंगी/खरोरा/आरंग (रायपुर ग्रामीण)। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार की गई।
जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तिलक साहू ने जिला कार्यसमिति एवं मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी की।
घोषित सूची के अनुसार ग्राम कोसरंगी से गैंद लाल साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रवक्ता तथा श्री उमेश पाल को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी एवं मोर्चा को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।









