Home चर्चा में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही – माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सर्चिंग...

सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही – माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सर्चिंग एवं डिमाइनिंग कार्यवाही में माओवादियों का डंप एवं आईईडी बरामद

3
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 17 आईईडी बरामद

जिले में माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 214वीं वाहिनी के कैंप कांडलापरती-2 द्वारा थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बी/214 वाहिनी और बीडीडी (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल) टीम ने डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। बरामद सभी विस्फोटकों को बीडीडी टीम ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

आगे की सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में डंप कर छिपाकर रखी गई सामग्री भी बरामद की गई। जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, 1.5 वोल्ट (AAA) पेंसिल बैटरी, डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य, पाम्फलेट सहित अन्य सामग्री शामिल है।

सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सघन सर्चिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here