Home चर्चा में सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक सम्पन्न, भगवान परशुराम शोभायात्रा व निर्माण कार्यों...

सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक सम्पन्न, भगवान परशुराम शोभायात्रा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

3
0

मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक

मुंगेली। सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक इंदिरा केशव विप्र भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी।

बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई। फॉल्स सीलिंग, व्यवस्थित बिजली फिटिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण कराने पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस विषय पर अंतिम निर्णय आगामी 8 मार्च को आयोजित बैठक में लिया जाएगा।

बैठक के दौरान सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती मंजुला शर्मा को अध्यक्ष तथा निधि पौराणिक को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष अवधेश शुक्ला सहित गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पांडेय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, अजय तिवारी, अरविंद पांडेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पांडेय, मनोज तिवारी, नवीन पांडेय, ऋषि पांडेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित महिला विंग की श्रीमती प्रतिमा पांडेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here