Home चर्चा में पूजा करने मंदिर गई महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर...

पूजा करने मंदिर गई महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
महिला के द्वारा छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपी द्वारा दिया जा रहा था जान से मारने की धमकी।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. राजा ऊर्फ चंदसेन पिता कामेन्द्र कुमार नेताम उम्र 18 वर्ष 08 माह निवासी खैरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
दिनॉक 20/02/2026 को ग्राम खैरा निवासी प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाँव के तालाब के शिव मंदिर में प्रार्थिया पूजा करने गई थी, तभी ग्राम खैरा का ही रहने वाला राजा नेताम अचानक मंदिर के पास आ गया, और बुरी नीयत से प्राथिया का दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर छेड़छाछ़ करने  लगा, प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दे रहा था, उसी समय गाँव के अन्य लोगों के आने पर आरोपी वहाँ से फरार हो गया, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में महिला संबंधी अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी के घर में दबिश देकर चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here