बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। आदिवासी युवा छात्र संगठन (ASYU) विकासखंड बकावंड द्वारा भूमकाल दिवस के उपलक्ष्य में 18 फरवरी 2026 को वीर योद्धा जकरकन भतरा शासकीय महाविद्यालय बकावंड में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान सत्य नारायण बघेल, द्वितीय स्थान त्रिलोचन तथा तृतीय स्थान लिमबती ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संगठन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।









