Home चर्चा में छत्तीसगढ़ में तो हो गई वोटर्स की ही चोरी: दीपक बैज

छत्तीसगढ़ में तो हो गई वोटर्स की ही चोरी: दीपक बैज

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब 
चिन्ह चिन्ह कर हटाए गए कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम: पीसीसी चीफ
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि वोट चोरी करने वाली भाजपा ने छत्तीसगढ़ में तो वोटर्स को ही चुरा लिया है और इसमें राज्य निर्वाचन आयोग ने भाजपा की पूरी मदद की है। श्री बैज ने कहा है कि कांग्रेस समर्थक अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम चिन्ह चिन्ह कर मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से 25 लाख मतदाताओं के नाम कटने के मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी और आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में एकमुश्त 25 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाना बहुत ही बड़ा और गंभीर प्रवृत्ति का मसला है। हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार वोट चोरी के जो आरोप लगाते आए हैं, वो छत्तीसगढ़ में भी सच साबित हो गए हैं। हमें पहले से अंदेशा था कि भाजपा वोटर लिस्ट में बड़ी हेराफेरी करवा सकती है और यह अंदेशा सच साबित हो गया है। श्री बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों से सांठगांठ कर पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया। ज्यादातर नाम अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों के मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। ये वो मतदाता हैं जो कांग्रेस समर्थक रहे हैं। श्री बैज ने राजनांदगांव के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वोटर्स की चोरी करने वाली भाजपा को कांग्रेस ग्राम स्तर पर बेनकाब करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here