बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सत्यनारायण सिंह जी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मखबूर इक़बाल ख़ान जी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी की अनुशंसा पर सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा जिला बालोद









