Home चर्चा में बलरामपुर में नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला, तीन आरोपी...

बलरामपुर में नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

84
0

युसूफ खान /बलरामपुर: जिले में दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के एक ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 4 फरवरी का है, जब दो किशोरियां घर जाने के लिए निकली थीं और रास्ते में लापता हो गईं। बाद में जब दोनों घर लौटीं, तो उन्होंने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िताओं ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उनके साथ हैवानियत का अपराध किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपराध दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर न्याय सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here