बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= यंग स्टार ने कस्तूरी टीम को दी करारी शिकस्त =
बकावंड। ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित “सरपंच कप 2026 क्रिकेट” के 22 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में यंग स्टार क्लब बकावंड की टीम विजेता रही। माता मावली क्रिकेट क्लब कस्तूरी की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांच भरा था कस्तूरी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 10 विकेट खोकर 64 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी बकावंड की टीम की और से कप्तान ज़ाहिर खान ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने कस्तूरी टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेजा मैच में ज़ाहिर ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। दूसरी पारी में बकावंड के बल्लेबाज बाला ने 35 रनों की जुझारू पारी खेलते हुए टीम को विजय दिलाई। प्रतियोगिता के मेन ऑफ द सीरीज, मेन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर ज़ाहिर खान रहे । बेस्ट बैट्समैन बकावंड के बाला, बेस्ट फील्डर बकावंड के मार्केश रहे। फाइनल मैच केे मुख्य अतिथि धुरगुड़ा की सरपंच दुर्गा उद्दे ने विजेता टीम को पचास हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को तीस हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी का पुरस्कार प्रदान किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं धुरगुड़ा क्रिकेट क्लब को इस बेहतरीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।









