Home चर्चा में पँ दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी हेतु भाजपा की जिला...

पँ दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी हेतु भाजपा की जिला प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

1
0
भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी की पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय कांकेर में आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में  संपन्न हुई। कार्यशाला में सर्वप्रथम शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के बाद प्रारंभ हुआ। ततपश्चात  दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम, राज्यगीत के पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रशिक्षण में प्रमुख अतिथियो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद भोजराज नाग, विधायक आशा राम नेताम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक खटवानी मंचस्थ रहे ।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में  उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कार्यशाला की उपयोगिता बताई । उन्होंने कार्यशाला पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला सभी मंडलों में कराने हेतु मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया ।
प्रथम सत्र के वक्ता टेकेश्वर जैन प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से नए कार्यकर्ताओं का परिचय कराने हेतु समय-समय पर संगठन द्वारा प्रशिक्षण अभियान चलाया जाता है । इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दलों की कार्यशैली के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है ।
प्रशिक्षण के अगले सत्र की अध्यक्षता विधायक आशाराम ने की वही मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र साहू रहे ।
डॉ देवेंद्र साहू ने प्रशिक्षण में नवाचार को पीपीटी के माध्यम से बताया । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में नवाचार की परिकल्पना करते संगठनात्मक प्रशिक्षण को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नए विचारों और नए तरीकों से आगे बढ़ाने का प्रयास करना है ।
 तृतीय सत्र में पी पी टी प्रशिक्षण पंच परिवर्तन विषय का रहा जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया रहे व अध्यक्षता पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने की।
सत्र को सम्बोधित करते सतीश लाटिया ने कहा कि ये प्रशिक्षण नए व पुराने दोनों तरह के कार्यकताओ की राजनीतिक समझ को और बढ़ाने वाला साबित होगा । भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओ को आज की जरूरत अनुसार प्रशिक्षित करती है । सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने आभार प्रदर्शन मनोज जैन ने किया ।
इस प्रशिक्षण में  संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ,मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले ,राजा देवनानी,,दीपांकर दत्ता, राजा पांडे,जितेंद्र मरकाम,अनूप राठौर,संजय सिन्हा,उत्तम जैन,हेमप्रभा कटभेर,अनीता सोनी,बृजमोहन तिवारी,प्रदीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह,दीपक खटवानी,अरविंद जैन,अरुण कौशिक,उत्तम यादव,राधेलाल नाग,शंकर सरकार,संजूगोपाल साहू, घनेन्द्र ठाकुर,रुक्मणि उइके,हेमेंद्र बंटी ठाकुर,ईश्वर कावड़े,सुशील निषाद,दिनेश रजक,कमलेश उसेंडी,टिकेश्वर सिन्हा,संतोष भास्कर, हेम मांडवी,दीपांकर राय,ओमप्रकाश साहू,मनोहर यादव,तेजेश्वरी सिन्हा,पूर्णिमा कावड़े ,शकुंतला जैन,उगेश्वरी उइके,दिनेश्वरी महावीर,अरविंद जैन, जैना तारम मीरा सलाम,सरिता कुलदीप,भानु नेताम,डॉ ईश्वर सिन्हा,चुनेश्वर जेन,दीपांशु जैन,जतिन अंटभैया,पीयूष बलेचा,हर्षल गजभिए,सामंत नेताम,अंजू नेगी,खुशी जोतवानी,महेश यूके, महंत डांडिया,लक्ष्मीनारायण साहू,मनोरमा मंडावी सहित पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here