Home चर्चा में बलरामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित कुसमी के...

बलरामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित कुसमी के प्रदीप गुप्ता फिर बने जिला उपाध्यक्ष

9
0

युसूफ खान/ बलरामपुर –

भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बलरामपुर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में कुसमी निवासी प्रदीप गुप्ता को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जिला स्तर पर घोषित इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाएगी।

प्रदीप गुप्ता ने पुनः दायित्व मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here