अशोक मनहर/सरसीवा –
दिनांक 11.10.2025 – दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के मध्य आहत हेम कुमार जांगड़े के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई। प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने गांव में भैंस तस्करी का आरोप लगाते हुए मां-बहन की अशोभनीय गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी तथा डंडा, बेल्ट और चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरसीवा में अपराध क्रमांक 317/2025 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115, 351 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक आरोपी द्वारा धारदार चाकू से हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 118, 191 सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गईं।
मामले में फरार चल रहे आरोपियों — देवेंद्र उर्फ नानू साहू, हितेश कुमार साहू उर्फ बडू, सतपाल चौहान उर्फ गड्डू तथा अनुराग उर्फ शिवम साहू — को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना सरसीवा पुलिस स्टाफ द्वारा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।









