Home चर्चा में ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक युवक को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार...

ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक युवक को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार आरोपी से 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

50
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

आरोपी वेस्टइंडीज – जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर लगवा रहा था हार-जीत का दांव

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ,अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

जिसकी सूचना पर तत्काल धमतरी पुलिस थाना रूद्री एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जप्त संपत्ति का विवरण
01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)
कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये

आरोपी का नाम
भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here