सोमन साहू –
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग जी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू जी द्वारा जिला कार्यकारिणी मंडल अध्यक्षो एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई जिसमें अधिवक्ता नीरज चंद्राकर जी को आरंग मंडल के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई!

नीरज चंद्राकर का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से सक्रिय एवं संघर्षपूर्ण रहा है ! वे सर्वप्रथम अपने विद्यालय के शालानायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग के नगर मंत्री, धर्मसेना आरंग संयोजक, धर्मजागरण जिला विधि प्रमुख रह चुके है! उसके पश्चात भाजयुमो में मंडल मीडिया प्रभारी, मंडल महामंत्री, जिला कार्यसमिति एवं भाजयुमो तिल्दा ग्रामीण के सह प्रभारी,जिला सोशल सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश भाजयुमो सोशल मीडिया सदस्य, एवं भाजपा विस्तारक जैसे दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है ! वर्तमान में वह फरफौद सहकारी समिति के अध्यक्ष, निवास ग्राम फरफौद जहां उन्होंने उच्चतर शिक्षा ग्रहण किया सर्वोदय विद्यालय बालक शिक्षण समिति के अध्यक्ष है !
उनकी निरंतर सक्रियता संगठन के प्रति निष्ठा परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने मंडल अध्यक्ष जैसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है! उनकी नियुक्ति से भाजयुमो आरंग को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है एवं युवाओ में अत्यंत हर्ष का माहौल बना हुआ है..!!









