अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का ये बयान सामने आने के बाद विश्व की राजनीति में कोहराम मच गया है। एक बार फिर दोनों देशों का युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं न होता तो आज पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) जिंदा न होते। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) ने पाक प्रधानमंत्री को मारने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। ट्रंप ने कहा है कि अगर मैंने युद्ध में दखल न दिया होता तो पाकिस्तान प्रधानमंत्री मारे जाते। ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप करके उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मरने से बचाया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि शरीफ ने उनसे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने के लिए मैंने यदि दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तान में 3.5 करोड़ लोग मारे गए होते।’ उन्होंने कहा, ‘अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध रुकवाए…पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध शुरू हो गया होता। लोगों का कहना है कि मैंने दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी होती।
ट्रंप का यह बयान भारत के खिलाफ मई 2025 में चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के बैकफुट पर होने का स्पष्ट संकेत देता है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, ‘अपने पहले 10 महीनों में, कंबोडिया और थाईलैंड समेत मैंने आठ युद्ध रुकवाए. ये मजाक नहीं है। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो 3.5 करोड़ लोगों की मौत होती। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन’ के दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए ये दावे किए। डोनाल्ड ट्रंप ने जिन युद्धों को सुलझाने का दावा किया है, उनमें- इजरायल और हमास, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, रवांडा और कांगो, आर्मेनिया और अजरबैजान, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के संघर्ष शामिल हैं।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सौ बार से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। आज के संसद में दिए भाषण से ठीक पहले गुरुवार (19 फरवरी 2026) को भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, अगर उन्होंने लड़ाई नहीं रोकी और इस दावे को दोहराया कि उन्होंने दो न्यूक्लियर हथियारों वाले पड़ोसियों के बीच युद्ध रोक दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था। पहली बार अमेरिका ने भी माना कि भारत की कार्रवाई से घबरा कर पाकिस्तान ने सबसे पहले अमेरिका से मदद मांगी थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। भारतीय सेना पाकिस्तान कराची और दूसरे ठिकानों पर ड्रोन दागे थे. जिससे उन्हें खासा नुकसान पहुंचा था। ट्रंप का दावा है कि भारत की कार्रवाई से डर कर ही पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था।









