Home खेल हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट...

हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सुपर-8 में टॉप-4 में पहुंचकर सेमीफाइनल में भी बनाई जगह

25
0

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबले में हैरी ब्रुक ने कप्तानी पारी खेलते हुए सेंचुरी जड़ी और इंग्लैंड को जीत दिलाई. यह मुकबला श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इंग्लैंड ने 2 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड टॉप-4 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी. इंग्लैण्ड की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है.

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 बाल पर 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉवसन ने झटके 3 विकेट लिए हैं. टारगेट चेस कर रही इंग्लैंड टीम के ऑपनिंग जोड़ी जल्दी ऑउट होकर पवैलियन लौट गई. लेकिन फिर मैदान में आए कप्तान हैरी ब्रुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 बॉल पर 100 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज पर ले गए. सैम करन ने 16 रन और विल जैक्स ने 28 रन बनाए. 19.1 पर इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here