Home चर्चा में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

1
0

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा का आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बाल अधिकारों और संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इनका लाभ मिल सके।

अपने दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत प्रदेश की पहचान है और माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद समस्त छत्तीसगढ़वासियों पर बना रहे, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला मंत्री द्वय गौरव भवानी,विशेष सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा,मंडल महामंत्री बालकृष्णा, दीपेश पटेल, रंजीत नाग सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here