Home चर्चा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार – 03 युवकों को...

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार – 03 युवकों को 09 वर्ष का सश्रम कारावास

3
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
 एसपी धमतरी ने उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक उप निरीक्षक ईश्वर साकार को नगद ईनाम से किया पुरस्कृत
धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा नशीली दवाओं के अवैध विक्रय के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस. एक्ट) प्रकरण क्रमांक 05/2025 में दोषसिद्ध पाते हुए कठोर दंड से दंडित किया गया है।
न्यायालय द्वारा स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 21 (b) के अंतर्गत प्रत्येक अभियुक्त को 09 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25,000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
 अर्थदंड अदा न करने पर 05 माह का अतिरिक्त कारावास निर्धारित किया गया है।
साथ ही आयुध अधिनियम के अंतर्गत –
टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू को 03 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2,000/- रुपये अर्थदंड
जयप्रकाश साहू उर्फ गोलू एवं गुलशन साहू को 02 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1,000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
आरोपियों के नाम
01 टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू पिता लक्ष्मीराम, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी-इंदिरानगर पचरीपारा कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
02 जय प्रकाश साहू उर्फ गोलू पिता लक्ष्मीराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी-इंदिरानगर पचरीपारा कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
03 गुलशन साहू पिता ओमप्रकाश साहू, उम्र 18 वर्ष 1 माह, निवासी-कुहकुहा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
संक्षिप्त प्रकरण विवरण
मुखबिर सूचना पर थाना कुरूद पुलिस ने नया कृषि उपज मंडी के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 AH 6401 सहित गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से –
288 नग नशीली कैप्सूल (SPASMO PROXYVON PLUS)
होंडा सिटी कार
01 देशी कट्टा एवं 05 कारतूस
02 चाकू
03 मोबाइल
नगद राशि
कुल 2,65,316/- रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 22 (ख) एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
उत्कृष्ट विवेचना पर एसपी धमतरी ने विवेचक का किया सम्मान
प्रकरण की सुदृढ़ एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप आरोपियों को कठोर दंड सुनिश्चित हुआ। उत्कृष्ट विवेचना हेतु विवेचक उप निरीक्षक  ईश्वर साकार को पुलिस अधीक्षक धमतरी  सूरज सिंह परिहार द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here