संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर |
बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक मैदान में श्रीवास सेन समाज द्वारा श्रीवास प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज के प्रांत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने की।
मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, अनुशासन और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी तथा केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे छत्तीसगढ़ से सेन श्रीवास समाज के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे आयोजन को राज्यस्तरीय स्वरूप मिला है। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आयोजन समिति की ओर से विकास श्रीवास ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीवास समाज के संभागीय कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, आशीष श्रीवास, शुभम श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, विनोद श्रीवास, आभास श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, सोनू श्रीवास, मोनू श्रीवास सहित कांग्रेस नेता मंगल वाजपेई, गोविंद यादव, पार्थ किशन तथा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









