Home चर्चा में रतनपुर में हिन्दू नववर्ष 2026 की तैयारियां तेज, 1 मार्च को पंढरी...

रतनपुर में हिन्दू नववर्ष 2026 की तैयारियां तेज, 1 मार्च को पंढरी नाथ मंदिर में होगी महत्वपूर्ण बैठक

11
0

विमल सोनी/रतनपुर। हिन्दू नववर्ष 2026 (विक्रम संवत 2083) के भव्य आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी कड़ी में स्थानीय पंढरी नाथ मंदिर में रविवार, 1 मार्च को एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।

हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति द्वारा सभी सनातन धर्मावलंबियों, हिन्दू संगठनों, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों को इस महा बैठक में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नववर्ष पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा एवं योजना तैयार करना है।

19 मार्च 2026 से होगा नव संवत्सर का शुभारंभ

वर्ष 2026 में हिन्दू नववर्ष 19 मार्च, गुरुवार (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) से प्रारंभ होगा। यह दिन विक्रम संवत 2083 के रूप में जाना जाएगा, जिसे ‘सिद्धार्थ’ अथवा ‘रौद्र’ संवत्सर कहा जाएगा। विशेष बात यह है कि इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ हो रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

आयोजन समिति के अनुसार इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, नगर में भगवा ध्वज फहराना, घर-घर दीप सज्जा तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक में शोभायात्रा के मार्ग निर्धारण, प्रशासनिक अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था, सामाजिक समन्वय एवं विभिन्न समितियों के गठन पर चर्चा की जाएगी।

सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

हिन्दू नववर्ष केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जाता है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और सफल बनाने के लिए बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here