जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी गंगा सागर उर्फ़ ऋतिक पिता मनोहर बंजारे थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ कीमती 1200/ रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़ एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।









