जगदलपुर, 23 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति सहित प्रदेश के सभी जिलों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गयी है। जिसके तहत आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिव चंद्राकर जी तथा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे जी की अनुशंसा से प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गयी। उक्त घोषणा के तेहत बस्तर जिला आर्थिक प्रकोष्ठ हेतु श्री अविनाश जैन जी को जिला संयोजक, परमेश राजा और अखिलेश शुक्ला जी को क्रमशः जिला सह संयोजक का दायित्व दिया गया है।

आर्थिक प्रकोष्ठ नव नियुक्त जिला संयोजक श्री अविनाश जैन ने कहा माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बस्तर ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ आर्थिक प्रकोष्ठ का दायित्व मुझे दिया है उस पर यथा संभव खरा उतरने का कोशिश करूँगा, जिससे भविष्य में आर्थिक मामलों से जुड़ी विभिन्न विषयों के प्रति जनता में जारुखता लाने और उनका यथोचित निराकरण करने में आम जनमानस को मदद मिल सके।
जिला सह संयोजक श्री परमेश राजा एवं श्री अखिलेश शुक्ला ने कहा कि जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पाण्डेय जी के नेतृत्व एवं जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में आर्थिक प्रकोष्ठ हेतु दी जाने वाले समस्त जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का यथा संभव प्रयास करेंगे जिससे आगे चलकर पार्टी को और अधिक दृढता और मजबूती प्रदान किया जा सके।









