ग्राम दल्हा पोंडी निवासी श्री मोहन प्रसाद तिवारी ने गांव की एक गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
उन्होंने बताया कि गांव की गलियों में वर्षों से घरों का निस्तारी पानी बह रहा है। कई पंच और सरपंच बदले, लेकिन आज तक न तो पक्की नाली का निर्माण हुआ और न ही समुचित मार्ग व्यवस्था बन पाई।

गंदे पानी के कारण गलियां संकरी हो गई हैं। स्थिति ऐसी है कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


श्री तिवारी का कहना है कि यदि पंचायत स्तर पर प्राथमिकता दी जाए तो नाली निर्माण एवं मार्ग सुधार का कार्य संभव है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र पहल कर गांव को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं।
न्यूज़ छत्तीसगढ़ का नागरिक जागरूकता अभियान आम नागरिकों को अपनी बात रखने का मंच दे रहा है।
अगर आपके गांव या वार्ड में भी कोई समस्या है — समाधान के सुझाव के साथ हमें भेजें।
आवाज उठाइए, बदलाव लाइए।









