Home चर्चा में शिक्षकों को मिली पदोन्नति, शिक्षक फेडरेशन ने डीईओ साहू का जताया आभार

शिक्षकों को मिली पदोन्नति, शिक्षक फेडरेशन ने डीईओ साहू का जताया आभार

0
0

अर्जुन झा/मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेंद्र बघेल, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशलहरे के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ योगदास साहू से मुलाकात की और सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति पर खुशी जताते हुए उनका आभार माना।

प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री साहू को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। जिले के तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व लिपिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने पदोन्नत शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यालय परिसर में पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पदोन्नति का जश्न मनाया। संगठन के ​प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले में सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक बनना निश्चित रूप से गौरव का पल है। शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, इससे स्कूलों के प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से नई जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया तथा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु हम सब को मिलजुलकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशलहरे, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेंद्र बघेल, जिला सचिव मक्खन साहू, प्रदेश महामंत्री लीलाधर कोलियरे, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम, जिला महासचिव रमेश मंडावी, जिला महामंत्री मुकेश कुमार कोमरे, छेरकु राम यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तन मंडावी एवं कौशल किशोर साहू, दीनदयाल मौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इस पदोन्नति को शिक्षक हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह जानकारी जिला सचिव मक्खन साहू ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here