रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर में होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
रतनपुर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें उपद्रवियों और असामाजिक तत्व .. पर रहेगी नजर
थाना परिसर रतनपुर में शांति समिति की बैठक आज सभी स्समाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक ओर प्रसासनिक अधिकारियो के मौजदूगी मे सपन्न हुई,,,
उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल, सोशल मीडिया निगरानी होगी।
जबरन रंग लगाने, तेज बाजे पर होगी सख्त कार्रवाई।
रतनपुर । रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रतनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की विशेष नजर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी।

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती, गश्ती दलों की सक्रियता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि रंगों की खुशियां किसी भी तरह की हुड़दंग या अव्यवस्था से प्रभावित न हों।
बता दें कि रतनपुर थाना परिसर में होली और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और नशेड़ियों पर अंकुश लगाने की लोगों ने मांग की। आपसी सौहार्द व सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाएं
बैठक संचालन कर्ता रतनपुर थानेदार नीलेश कुमार पांडे ने कहा कि होली के पर्व के दौरान रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। ऐसे में सामाजिक सद्भाव को कायम रखने के लिए किसी रोजेदारों अथवा राहगीरों के साथ कोई जबरदस्ती नहीं करें, इसका ख्याल रखने को कहा।
जबरन रंग गुलाल लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाने की अपील की। होलिका दहन और माहे रमजान पर शांति व्यवस्था संधारण पर बल दिया।
किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने को कहा। थानाध्यक्ष नीलेश कुमार पांडे ने तेज आवाज वाली बाजा को प्रतिबंधित बताया। कहा कि कहीं इसे बजाते हुए देखा गया तो जब्त कर संचालक पर प्राथमिकी के साथ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों ओर जनप्रतिनिधियों ने होली त्यौहार को शांति पूर्ण तरिके से मनाने भाई चारा बनाये रखने अपने अपने तर्क ओर सुझाव दिए, lll









