Home चर्चा में बेलतरा में सियासी गरमाई ; विकास गुम ; जमीन-टावर की बहस छाई:

बेलतरा में सियासी गरमाई ; विकास गुम ; जमीन-टावर की बहस छाई:

17
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह 

बिलासपुर:

जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला के विधानसभा सवाल सुर्खियों में हैं, लेकिन सवाल उठ रहा है—क्या ये क्षेत्र की असल समस्याओं पर हैं, या सिर्फ जमीन, टावर और अतिक्रमण तक सीमित?पूर्व जिला पंचायत सभापति व कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने विधायक पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “विधायक महोदय ‘जमीन से जुड़े’ तो हैं, लेकिन उनके सवाल भी यहीं घूमते हैं।” गौरहा ने बिलासपुर को “उड़ता पंजाब” बताने और

लिंगियाडीह को चौड़ीकरण के नाम पर खाली कराने जैसे बयानों का जिक्र किया।उनका आरोप है कि सत्र में शासकीय जमीन खाली कराने, बिल्डर जांच और टावरों पर सवाल तो उठते हैं, लेकिन सड़क, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार व सुरक्षा जैसी बेलतरा की मूलभूत परेशानियां नजरअंदाज हो रही हैं।राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि हाल की आपराधिक व राजनीतिक घटनाओं ने सरकार की छवि प्रभावित की है। जनता जानना चाहती है—क्या प्रतिनिधि व्यापक विकास पर फोकस करेंगे?अब सभी की नजरें अगले विधानसभा सत्र पर। क्या बेलतरा की आवाज जनहित तक गूंजेगी, या बहस जमीन-टावरों पर अटकी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here