Home चर्चा में डॉ. सुनील जायसवाल बने नगर का गौरव

डॉ. सुनील जायसवाल बने नगर का गौरव

4
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल

जिला जांजगीर-चांपा।
राजा पारा चांपा निवासी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल चिकित्सा अधिकारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर नगर, समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। पिता श्री शिवकुमार जायसवाल एवं माता श्रीमती सत्यभामा जायसवाल के सुपुत्र डॉ. सुनील ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुमोदन के तहत विभागीय रूप से चयनित होकर देश के सुप्रसिद्ध संस्थान Christian Medical College Vellore से डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दो वर्षीय पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया है।

दीक्षांत समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal की गरिमामयी उपस्थिति में तथा डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस Sanjeev Jha द्वारा उन्हें मेडिसिन विशेषज्ञ की डिग्री प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. सुनील जायसवाल ने अपनी शिक्षा के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो तो किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है। फैमिली मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त कर वे अब समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके इस प्रयास से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर माता-पिता सहित परिवारजनों, इष्ट मित्रों एवं नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉ. सुनील जायसवाल की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि समर्पण, अनुशासन और सतत अध्ययन से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
नगर को ऐसे होनहार चिकित्सक पर गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here