Home चर्चा में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 की...

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 की मौत; कई गंभीर

1
0

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिला में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जोरदार धमाके ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और राहत दल मौके पर लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट में 18 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट बेहद दुखद और चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली है और घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत और बचाव कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है।

धमाके के वक्त फैक्टरी में मौजूद थे करीब 20 कर्मचारी

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, जब यह विस्फोट हुआ, उस समय फैक्टरी में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here