Home चर्चा में मानव दुर्व्यापार के मामले मे शामिल फरार आरोपिया पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

मानव दुर्व्यापार के मामले मे शामिल फरार आरोपिया पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

24
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपिया घटना दिनांक के पश्चात से लगातार चल रही थी फरार, पीड़िता को काम दिलाने के बहाने ले जाकर कारित की गई थी घटना।
आरोपियों अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर मानव दुर्व्यापार की घटना को दे रही थी अंजाम।
पुलिस टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।
मामले मे शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तारी शेष है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/12/25 को प्रार्थिया थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम सिंगीटाना का धनी कुजूर पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथी अल्का टोप्पो, कलावती एक्का के साथ फिरोजाबाद ले जाकर मामले मे शामिल अन्य युवक से पीड़िता का विवाह करा दिया गया, बाद मे पीड़िता को 03 लाख रुपये मे खरीद फरोख्त किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर किसी तरह से वापस भाग कर थाना आकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 319/25 धारा 143(2), 87, 3(5), 64(2) (ढ), बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी धनी कुजूर एवं आरोपिया अलका टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था, प्रकरण मे शामिल आरोपिया घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रही थी, जिसका पता तलाश किया जा रहा था।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करने एवं प्रकरण मे फरार चल रहे अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले के फरार आरोपी कलावती एक्का का पता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान पुलिस टीम को पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले की आरोपियों कलावती एक्का को पुणे महाराष्ट्र से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपिया द्वारा अपना नाम कलावती एक्का पिता हॉबील एक्का उम्र 40 वर्ष साकिन लडुवा थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज हाल मुकाम गोरसीडबरा थाना गांधीनगर का होंना बताई, आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपियों अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर मानव दुर्व्यापार की घटना कारित कर रही थी, आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक कृत्य किये जाने पर प्रकरण मे धारा 111(2)(¡¡) बी. एन. एस. जोड़ी गई है। मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है जिसका पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, महिला आरक्षक मानिता तिग्गा, आरक्षक जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here