लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
दिनांक 28 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत लखनपुर के सभा कक्ष में कृषक उन्नति योजना के तहत धान अंतर कि राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग लखनपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया।
लखनपुर।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्रीमती निरुपा सिंह जी जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा, सभापति विजय अग्रवाल जी,श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष लखनपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू जी, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, रवि महन्त, महामंत्री विक्रम सिंह, सचिन बंसल, सुरेश सिंह, घरबरन राजवाड़े, सुखसाए पोर्ते, बनवारी आर्मो, विजय सिंह,सी ई ओ. प्रकाश सिंह, समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में विकास खंड के लगभग सैकड़ों कि संख्या किसान, उपस्थित थे और 5 किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के हाथों वितरण किया गया।एकमुश्त धान बोनस की राशि मिलने से सभी किसान बहुत खुश हुए।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण और कृषि विभाग के श्री विनायक पांडे, श्रीमती हरित सिंह, श्रीमती प्रेमा बेक, श्रीमती डी के पैकरा, लखन राजवाड़े, कमल पोर्ते, कृष्णा मरावी, बृजलाल पैकरा ,संजय प्रधान, गोपीचंद घृतलहरे, संदीप टोप्पो, आत्मा से श्रीमती अश्विनी पैकरा,श्रीमती संध्या सिंह मनीष पाठक फसल बीमा के अधिकारी श्री अभय ठाकुर, श्रीमती वेरोनिका सहित समस्त कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री बी एस मरावी कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा किया गया









