बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
सभा कक्ष में केक काटकर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच बांटी गई खुशियां
कुसमी के जनपद सभा कक्ष में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं बृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। इस दौरान किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को आदान सहायता राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसान आत्मनिर्भर बनें और कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभा कक्ष में केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जनपद पंचायत सीईओ डॉ. अभिषेक पांडे, जिला पंचायत सदस्य कमला राम, राजा गुप्ता, विनय यादव, नितेश गुप्ता, देवसाय भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।









