Home चर्चा में किसानों द्वारा बैंकों से धनराशि निकालकर घर ले जाने के दौरान हो...

किसानों द्वारा बैंकों से धनराशि निकालकर घर ले जाने के दौरान हो रही ठगी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता संबंधी पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा किया गया

2
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में बैंक से धनराशि निकालकर घर लौट रहे किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को ठग विभिन्न तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए आमजन, विशेषकर किसानों को सतर्क एवं जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।
🔹 कार्यक्रम की मुख्य बातें:
* किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को ठगी से बचाव हेतु जागरूक करना।
* बैंक परिसर एवं आसपास सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की अपील की गई।
* साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।
* आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
🔹बैंक से धनराशि निकालते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ:
* अधिक धनराशि निकालते समय अकेले न जाएँ, विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखें।
* बैंक के अंदर एवं बाहर अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें।
* किसी अज्ञात व्यक्ति से सहायता न लें।
* पैसे गिनने या बैग बदलने जैसी गतिविधियों से सावधान रहें।
* संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 94791- 93199 पर सूचना दें।
🔹 साइबर ठगी से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव: 
* किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें।
* ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
* बैंक अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले कॉल से सतर्क रहें।
* साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे जागरूक रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here