Home चर्चा में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी घोषित, बाबूलाल जायसवाल बने महामंत्री

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी घोषित, बाबूलाल जायसवाल बने महामंत्री

12
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल

जिला जांजगीर-चांपा । जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में उत्साह का माहौल है। घोषित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है और कांग्रेसजनों ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस अवसर पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बाबूलाल जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ जिले की कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर वहीं विधायक व्यास नारायण कश्यप, राघवेंद्र सिंह, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू तथा शेषराज हरवंश सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी बाबूलाल जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाबूलाल जायसवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सकेगा।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेस जनों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेसजनों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल है। नेताओं ने भरोसा जताया कि यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा जिले में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here