आरंग संवाददाता सोमन साहू
आरंग (जिला रायपुर)। श्री परशुराम पुरोहित परिषद, आरंग की विधिवत बैठक 23 फरवरी 2026 को परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में परिषद की गतिविधियों, आगामी धार्मिक आयोजनों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी महायज्ञ के आयोजन की रूपरेखा, होली पर्व एवं अन्य धार्मिक त्यौहारों के आयोजन संबंधी निर्णय, तथा परिषद की आय-व्यय एवं संगठनात्मक व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान यह विषय भी संज्ञान में आया कि श्री सूरज शर्मा द्वारा परिषद को “भंग” घोषित किए जाने संबंधी समाचार बिना परिषद की अधिकृत सहमति के प्रसारित किया गया। परिषद ने इसे नियमावली एवं संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत माना। इस पर गंभीर चर्चा के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया कि उक्त कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
परिषद की गरिमा एवं संगठनात्मक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्री सूरज शर्मा (रसनी वाले) को तत्काल प्रभाव से परिषद की सदस्यता से निष्कासित किए जाने की घोषणा की गई।

बैठक में निर्णय के समर्थन में पं. ध्रुवनारायण शुक्ला, पं. पवन शर्मा, राजपुरोहित अविनाश शर्मा, पं. राजेश कुमार शर्मा, पं. कमल नारायण शर्मा, पं. अजीत शर्मा, पं. अभिषेक तिवारी, पं. नरेंद्र द्विवेदी, पं. गौरव तिवारी, पं. प्रहलाद मिश्रा, पं. अश्वनी शर्मा, पं. योगेश तिवारी, पं. अंबिकेश तिवारी, पं. मोहित तिवारी, पं. धर्मेंद्र तिवारी, पं. आलोक शर्मा, पं. चंद्र प्रकाश चंदन उपाध्याय एवं पं. चंद्रेश पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद ने सर्वसमाज के सम्मानित जनों से अपील की है कि किसी भी अप्रमाणित अथवा भ्रामक समाचार से भ्रमित न हों तथा सत्य जानकारी के लिए परिषद के अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क करें।
आदेशानुसार
अध्यक्ष / अधिकृत पदाधिकारी
श्री परशुराम पुरोहित परिषद, आरंग
जिला – रायपुर (छत्तीसगढ़)









