Home चर्चा में विधायक लखेश्वर बघेल उपनेता प्रतिपक्ष बनते ही बस्तर में शक्ति प्रदर्शन, स्वागत...

विधायक लखेश्वर बघेल उपनेता प्रतिपक्ष बनते ही बस्तर में शक्ति प्रदर्शन, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

12
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

प्रवेश द्वार भानुप्रतापपुर से जगदलपुर तक चला स्वागत का सिलसिला 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के बाद बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रथम बस्तर आगमन पर पूरे बस्तर संभाग में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा श्री बघेल का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अजेय योद्धा एवं “बस्तर टाईगर” के नाम से प्रसिद्ध विधायक लखेश्वर बघेल के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार पर लखेश्वर बघेल का भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात कांकेर रेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कोंडागांव पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में आत्मीय स्वागत किया। वहीं नारायणपुर में पूर्व विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व में विशाल जनसमर्थन के साथ भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने श्री बघेल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने यूथ कांग्रेस के साथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात बस्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार बालेंगा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सरपंचों द्वारा हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया बस्तर के मुख्य चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे एवं नारों के साथ भव्य स्वागत किया। बस्तर से आगे रवाना होने पर कुदालगांव के समीप सरपंच साथियों, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। जगदलपुर शहर में आगमन पर कार्यालय एवं निवास स्थल में करपावंड एवं बकावंड क्षेत्र के अध्यक्षों, सरपंचों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ नारेबाजी, गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के बीच स्वागत किया।

देर रात तक स्वागत का दौर
रात्रि होने के बावजूद शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगातार स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर अपनी खुशी व्यक्त की। इसके बाद जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में भी कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। निवास स्थल पहुंचने पर श्री बघेल की धर्मपत्नी एवं परिवारजनों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया, वहीं कार्यालय स्टाफ ने भी स्वागत कर अपनी सहभागिता निभाई।

जनता का स्नेह मेरा संबल: बघेल
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वर्ष उनके सार्वजनिक जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग तथा जनता के अपार आशीर्वाद से उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस का सलाहकार सदस्य बनने का अवसर मिला, साथ ही छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया और अब उपनेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि यह सभी उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं बल्कि बस्तर की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके निरंतर सहयोग एवं जनसमर्थन का परिणाम हैं श्री बघेल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जनता का स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा और वे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की आवाज को मजबूती से विधानसभा में उठाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here