Home चर्चा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर...

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर दी विस्तृत जानकारी

1
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश
       जांजगीर-चांपा 28 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को  ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में “विकसित भारत जी-राम जी योजना एवं एक्ट, 2025” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योजना से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।
        कलेक्टर श्री महोबे ने निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार प्रभावी रूप से किया जाए, ताकि प्रत्येक ग्रामीण तक इसकी जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराना तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में मनरेगा प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी, पीएम आवास जिला समन्वयक, जनपद पंचायत सीईओ, आर ई एस ईई, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, पीएम आवास ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की सक्रिय सहभागिता रही। योजना अंतर्गत जिले में दीवार लेखन, जागरूकता रैली, जन चौपाल, पंपलेट वितरण, ग्राम स्तरीय बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं।
       कलेक्टर ने “विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025” के प्रमुख प्रावधानों, पात्रता शर्तों, लाभ प्राप्ति की प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए गांव-गांव तक योजना की जानकारी  पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here