Home चर्चा में प्रेमचंद जी बाफना ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे के साथ पर्व...

प्रेमचंद जी बाफना ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

1
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समाजसेवी प्रेमचंद जी बाफना ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है तथा लोगों को भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार प्राकृतिक गुलाल के साथ मनाएं और पानी की बचत का विशेष ध्यान रखें, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचे।

प्रेमचंद जी बाफना ने कहा, “मेरी कामना है कि होली का हर रंग आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक इस पर्व का आनंद लें।”

उन्होंने अंत में सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद की कामना करते हुए कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों की नई बहार लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here