Home चर्चा में बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पेंनचाक सिलाट संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, ठा. रविंद्र...

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पेंनचाक सिलाट संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, ठा. रविंद्र सिंह सर्वसम्मति से संरक्षक नियुक्त

2
0

विमल सोनी/बिलासपुर –

गत 18 फरवरी को बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में छत्तीसगढ़ पेंनचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर ठा. रविंद्र सिंह (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, बिलासपुर नगर निगम एवं पार्षद) को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

संघ के महासचिव शेख समीर ने कहा कि ठा. रविंद्र सिंह का अनुभव एवं मार्गदर्शन संघ की दिशा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संरक्षण में संघ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इसी क्रम में बिलासपुर जिला पेंनचाक सिलाट संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता कविश्वर कुमार एवं सचिव शेख अरबाज अली ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संघ के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत सकारात्मक है।

कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यालय सचिव बी. एल्विनी राव ने प्रदान की।

सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित संरक्षक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here