Home खेल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन की 97 रन की तूफानी...

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन की 97 रन की तूफानी पारी, भारत ने वेस्टइंडीज़ को हराकर सेमीफाइनल में बनाई धमाकेदार एंट्री

1
0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप 4 में भारत ने अपनी जगह दर्ज कर ली है. कोलकाता के ई़डन गार्डन में खेले गए सुपर-8 स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज़ को 5 विकेट से हरा कर महत्वपूर्ण जीत हासिल कर ली है. भारत की आज की जीत का श्रेय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को जाता है. उन्होंने 50 गेंदो पर 97 रन की जबरदस्त पारी खेली. भारत की इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया है.

कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज़ के लिए इस मुकाबले में रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली. उनके अलावा जेसन होल्डर ने नाबाद 37, रोवमैन पॉवेल ने 34, कप्तान शाई हॉप ने 32, शिमरॉन हेटमायर ने 27 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 17 रन का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका. भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

इसके बाद रन चेज करने उतरी भारत की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फेल हो गए. ईशान किशन का भी बल्ला नहीं चला. कप्तान सूर्या भी एक छक्का और एक चौके के दम पर 18 रन बना सके. लेकिन मैच के हिरो बने संजू सैमसन, जिन्होंने 97 रन की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े. वेस्टइंडीज के लिए होल्डर और जोशेफ ने 2-2 विकेट लिए. वहीं अकील होसेन ने 1 विकेट झटके. संजू ने आखिरी ओवर में चौका मारकर भारत को जीत दिलाई. भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गई और वेस्ट इंडीज का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here