Home चर्चा में माँ कामाख्याँ धर्मादा ट्रस्ट द्वारा भागवत कथा का भव्य आयोजन

माँ कामाख्याँ धर्मादा ट्रस्ट द्वारा भागवत कथा का भव्य आयोजन

13
0

 बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी

संतप्रवर संकर्षण शरण जी महराज के पावन श्रीमुख से बहेगी श्रीकृष्ण चरित्र की पावन धारा

माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा रतनपुर मे 10मार्च से 18 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन बडी बाजार रतनपुर मे किया जा रहा है. प्रयागराज के संतप्रवर संकर्षण शरण महराज जी के मुखारवृंद से यह कथा सुनने का परम सौभाग्य नगर वासियो को प्राप्त होगा

ज्ञात हो की मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट की स्थापना प्रयागराज में मां कामाख्या के परम उपासक संत श्री संकर्षण शरण जी महाराज के द्वारा किया गया अपने धार्मिक एवं सेवा कार्यों के द्वारा भारत के असंख्य शहरों में अपनी शाखोंओ का विस्तार करते हुए. समाज उपयोगी कार्य जैसे बालिका शिक्षा, निर्धन कन्या विवाह, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था, जैसे अनेक प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में मां महामाया कि पावन नगरी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. इस कथा के मुख्य यजमान एवं आयोजक श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता जी उत्तम ज्वेलर्स के संचालक होंगे । इस कथा आयोजन के स्थानीय प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव एवं मातृ शक्ति प्रमुख लखराम श्रीमती शशि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा में मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट छत्तीसगढ के शिष्यगण सहित नगर वासी उत्साह के साथ इस भागवत कथा में सहभागी बनेंगे।इसके सफल आयोजन की तैयारी के लिए आज संतोष गुप्ता जी के निवास स्थान में महाबैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में कथा संचालन के लिए समिति गठित की गई जिसमें श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, स्मरण महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शिवानी सोनी, श्रीमती मंजू गुप्ता, मधु गुप्ता, सोनिया सोनी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पांडेय, श्रीमती माधुरी बैसवाडे, सहित उपस्थित माताओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई बैठक के अंत में होलिका दहन के पूर्व संध्या पर फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को होली रंगोत्सव की बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here