Home चर्चा में आरंग में परंपरागत होलिका दहन धूमधाम से संपन्न

आरंग में परंपरागत होलिका दहन धूमधाम से संपन्न

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग नगर में परंपरागत होलिका दहन का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक समरसता के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर के मुख्य पाँच स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ, जिसमें सर्व समाज के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजगौटिया विनय गुप्ता(मोंटू दाऊ) टिंगू गौटिया,राजपुरोहित मुकेश शर्मा, राजपुरोहित अविनाश शर्मा, हरिहर वैष्णव,छुल्लु दाऊ तथा राजबैगा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

होलिका दहन के अवसर पर समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगरवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

— जारीकर्ता
आरंग नगर सर्व समाज प्रतिनिधि मंडल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here