Home चर्चा में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

2
0

-नगरनार के मार्केल से पकड़ा गया आरोपी =

जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के जगदलपुर स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर में रह रहे युवक मोनू यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनार का मूल निवासी है। आरोपी से चोरी के कुछ जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं।
दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की यह वारदात 23 जनवरी की रात हुई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी. धोत्रे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। चोर द्वारा मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चेन एवं उसमे लगा हुआ सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र एवं सोने का हार चोरी किया गया था। पुलिस ने पतासाजी के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त 27 वर्षीय मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर सोमाबाड़ा जगदलपुर के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान कोसमी के आम बगीचा में सोता था। उसे मुखबिर की सूचना के आधार पर मारकेल नगरनार से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

मोनू ने पुलिस को बताया कि चोरी करने बाद उसने अपनी जैकेट में मूर्ति, चांदी की चेन व मंगलसूत्र रखे और दूसरी जेब में सोने का हार रखा था। माईजी के मूर्ति से हार को खींचकर तोड़ा था, जो भागते वक्त कहीं गिर गया एवं उसका कुछ टुकड़ा जेब मे रह गया था। उसे जगदलपुर रेल्वे स्टेशन के पास जाकर पता चला कि सोने का हार खींचते वक्त टुकड़ों में बंट गया था। रेल्वे स्टेशन में रेलवे पुलिस को देखकर उसने हार के टुकड़े और मंगलसूत्र को जगदलपुर रेल्वे स्टेशन के पास बरगद पेड़ के नीचे पत्थर तले दबा दिया एवं बाकी सामान मूर्ति पीतल, चांदी की चेन को अपनी जेब में रखकर सुबह ट्रेन से कोसमी (उड़ीसा) के निकला एवं रास्ते में भंसुली उड़ीसा रेल्वे ब्रिज से नीचे नदी में ट्रेन से ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया। आरोपी मोनू यादव की निशानदेही पर एक मंगलसूत्र एवं हार का टुकड़ा बरामद कर लिया गया। ब्रिज के पास नदी में विसर्जित किए गए सामान की एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिला।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी के इस बहुचर्चित मामले को सुलझाने में उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, अमित देवांगन, निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, लीलाधर राठौर, शिवानंद सिंह, दिलबाग सिंह, गौरव तिवारी, मोहम्मद तारिक, सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, परिमल दास, प्रधान आरक्षक खेदू ठाकुर, सुनील मनहर, अहिलेश नाग,
आरक्षक सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप, रवि बघेल, मौसम गुप्ता, मुकुंद भंडारी, धर्मेंद्र ठाकुर, भीषम ठाकुर, कृष्णा नेताम, महेंद्र पटेल, शैलेष राज, महंगू कश्यप, युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, रंगलाल खरे, राजू बघेल, धर्मेंद्र सोनवानी, धर्मराज कश्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र कंवर, दिनेश जसकर, तरुण यादव, धनेश्वर यादव, सामदेव कश्यप, ओमप्रकाश साहनी, अमर बेसरा ने विशेष भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here