दृष्टिहीन बच्चों के साथ रंगोत्सव का आनंद अद्भुत… अधिवक्ता चितरंजय
दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती के बच्चों ने होली पर नगाड़े की धुन पर फाग गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने दृष्टिहीन बच्चों के ताशे की संगत के साथ छत्तीसगढ़ी गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही एस पी साहब और शाला विकास समिति के कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल की जुगलबंदी में शेरो _शायरी के दौर ने मुशायरा का माहौल बना दिया।

इन पलों में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दृष्टिहीन बच्चों के हुनर की तारीफ करते कहा कि इन बच्चों के साथ रंगोत्सव का अदभुत आनंद मिला तो वहीं उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन करते कहा कि पुलिस अधीक्षक के सान्निध्य में आज विद्यालय की होली का पल हमेशा याद रहेगा।
इन पलों में विद्यालय संस्थापक जसवंत आदिले ने गीतों से बच्चों का मनोबल बढ़ाया तो वहीं विद्यालय की संचालिका बिंदेश्वरी आदिले ने अतिथियों का गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया। आज का कार्यक्रम में इस मायने में भी ऐतिहासिक रहा कि शाला विकास समिति के पदाधिकारी घरेलू व्यवस्थाओं में व्यस्त रहने के बाद भी पहली बार एक साथ पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर दृष्टिहीन बच्चों को अपनापन का अहसास कराया।

आज पुलिस अधीक्षक परिवार की ओर से बच्चों को मुंह मीठा कराया तो समाजसेवी रवि ने बच्चों को स्वल्पाहार कराया वहीं कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल (दुल्हन) ने उत्सव भोज का आयोजन किया।
इन पलों में समिति के पदाधिकारियों में चितरंजय पटेल, मांगेराम अग्रवाल , पुष्पेंद्री कसेरा, विकास अग्रवाल, जसवंत आदिले, बिंदेश्वरी आदिले आदि के साथ अतिथिगण लगातार नाच_ गान एवं भोज में सहभागिता के साथ दृष्टिहीन बच्चों पर अपना प्यार आशीर्वाद बरसाते रहे।









