Home चर्चा में गैस वेल्डिंग के दौरान बोलेरो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक

गैस वेल्डिंग के दौरान बोलेरो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक

12
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर जिले के कुसमी–सामरी रोड स्थित राजा गैस वेल्डिंग दुकान में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस वेल्डिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here