Home कोंडागांव कोण्डागांव से उठी आवाज, कोण्डागांव की सच्चाई : नल है, पर जल...

कोण्डागांव से उठी आवाज, कोण्डागांव की सच्चाई : नल है, पर जल नहीं : अधूरी योजना से परेशान ग्रामीण

2
0

कोण्डागांव –

जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा कोण्डागांव जिला में 1 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।

इस योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में पाइप बिछाकर नल कनेक्शन देने का कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व ही पूरा कर लिया गया है।

किन्तु वर्तमान में लगभग 80% ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को इस योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

समस्या का कारण

जल आपूर्ति के लिए आवश्यक पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) का निर्माण कई स्थानों पर अभी तक नहीं हुआ है या अधूरा है। इसके कारण पाइप लाइन और नल कनेक्शन होने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

मेरा समाधान

हर घर जल योजना का शत-प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को तभी मिल पाएगा जब इस योजना के अंतर्गत हर गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा।

इस कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत या स्थानीय निकाय को दी जानी चाहिए ताकि समय पर निर्माण कार्य पूरा हो सके।

अधिकांश स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण न होने के कारण इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा है और दिए गए नल कनेक्शन अनुपयोगी बने हुए हैं।

जिम्मेदार नागरिक:
गोपी राम सेन
ग्राम – विश्रामपुरी
पोस्ट ऑफिस – विश्रामपुरी
जिला – कोण्डागांव, छत्तीसगढ़
पिनकोड – 494347

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here