Home चर्चा में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न

रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न

23
0

विमल सोनी/रतनपुर –

होली का पावन पर्व शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और शांति के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया, होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

शांतिपूर्ण माहौल

ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक गीत, ढोल-मांदर और नाच-गाने के साथ होली मनाई गई, वहीं शहरों में भी लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंग-गुलाल लगाकर त्योहार का आनंद लेते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था

त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख चौक-चौराहों जैसे महामाया चौक, हाई स्कूल चौक, बड़ी बाजार, बस स्टैंड, शनिचरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और लगातार गश्त की गई, जिससे होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

परंपरा का निर्वहन

होली का पर्व होलिका दहन के साथ फाल्गुन पूर्णिमा की शाम शुरू हुआ और अगले दिन रंगों के साथ रंगवाली होली बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

आपसी भाईचारा

लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी, साथ ही गुझिया और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर खुशियां साझा कीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here